GautambudhnagarGreater noida news

श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का माहौल, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन

श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का माहौल, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ति और श्रद्धा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दिलीप, पंकज और कृष्णा द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिसके साथ भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजनों में झूमते नजर आए।कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर ट्रस्टी विपिन अग्रवाल, मीना अग्रवाल, साई सेवक रमेश चन्दानी, डॉ. भूषण, अंजुल सिंह, गरिमा चन्दानी, पंडित विकास, आलोक सिंगल, लाल सिंह, लक्ष्मी सूर्यकला, सुनील भाटी, अनिल यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button