GautambudhnagarGreater noida news

आम्रपाली लेजर पार्क में हुई मारपीट की घटना पर कठोर कार्रवाई की मांग

आम्रपाली लेजर पार्क में हुई मारपीट की घटना पर कठोर कार्रवाई की मांग

 

ग्रेटर नोएडा ।जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा गत दिनांक 14 फरवरी 26 को बिसरख थाना क्षेत्र के आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में समाज के बच्चों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त से मिलकर जाट समाज ग्रेटर नोएडा के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष आरबी सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की गई और 14 फरवरी 2026 को हुई घटना के संबंध में विरोध जताया गया एवं चेतावनी दी गई कि ऐसे लोगों के साथ पुलिस द्वारा यदि सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जाट समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, इस पर संयुक्त पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा द्वारा समाज के लोगों को आश्वस्त किया गया कि ऐसे दरिंदों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी और समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस संबंध में एक ज्ञापन समाज द्वारा पुलिस कमिश्नर को संबोधित संयुक्त पुलिस कमिश्नर को दिया गया इस अवसर पर समाज की ओर से जगदीश पाल, गजेन्द्र अत्री, अजीत पूनिया, हरवीर सिंह तालान, हरप्रसाद सिंह, जुगेदर तालान, योगेन्द्र सिंह, चतर सिंह, सुधीर राजौरा, वेदपाल डागर, रिंकू चौधरी, मोहन मुडवाल आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button