GautambudhnagarGreater noida news

महिलाओं में जानलेवा बीमारी सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले चिंता की बात। राहुल वर्मा 

महिलाओं में जानलेवा बीमारी सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले चिंता की बात। राहुल वर्मा 

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और भारत सरकार टकसाल नोएडा (मिंट) के बीच हुए करार के तहत महिलाओ मे सर्वाइकल कैंसर के बढते प्रसार को रोकने हेतु 9 वर्ष से 20 वर्ष तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रचार-प्रसार का जिम्मा गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने महिलाओं के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था महिला उन्नति संस्था को दिया है।

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की तरफ से महिला उन्नति संस्था को जिला सेवायोजन अधिकारी एवम सहायक नोडल सी.एस.आर मनीषा अत्री द्वारा एक वर्क आर्डर पत्र दिया गया। इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल, संस्थापक डा० राहुल वर्मा और महासचिव अनिल भाटी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button