दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्राम तिलपता करनवास में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्राम तिलपता करनवास में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिलपता करनवास में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम उत्साह एवं जनसमर्थन से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिनमें तिलपता–स्यौराजपुर नहर मार्ग से गंदे नाले तक आरसीसी रोड व आरसीसी ड्रेन निर्माण लगभग 436 मीटर इंद्रजीत भाटी के मकान से दुष्यंत भाटी के मकान तक लगभग 360 मीटर आरसीसी रोड संतोष नगर में पाली रोड से गंदे नाले तक लगभग 240 मीटर आरसीसी रोड व ड्रेन अनुमानित लागत: ₹137 लाख,तिलपता–मुढ़ा रोड (तिलपता से मुढ़ा नाले तक) आरसीसी रोड व आरसीसी ड्रेन निर्माण लगभग 1600 मीटर लंबाई अनुमानित लागत: ₹409 लाख कुल अनुमानित लागत: ₹546 लाख (₹5 करोड़ 46 लाख) शामिल है।अपने संबोधन में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर निरंतर कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा, जल निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बलराज भाटी (सांसद प्रतिनिधि), ईश्वर भाटी , भोला भाटी ,महेश भाटी, योगेश भाटी , संजीव आर्य , सहोराम भाटी , वलवीर आर्य, बिजेंद्र नागर , खड़क सिंह , सुदेश प्रधान , नरेंद्र शर्मा, राजू प्रधान , संजय नागर , राज सिंह प्रधान , जगत सिंह भाटी , नरेन्द्र भाटी , राजवीर नेता , दुष्यंत भाटी , अजित प्रधान , राम कुमार नागर , लक्ष्मण शर्मा , अशोक कुमार , धर्मपाल , राधे भाटी , आपशे भड़ाना , अक्षय प्रधान , संजय प्रधान , प्रमोद भाटी , विनोद , रूप सिंह भाटी , सुधीर प्रधान , कर्मवीर सुबेदार , जगत सिंह , संदीप शर्मा , संजय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।समस्त ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।




