GautambudhnagarGreater noida news

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गिनाईं उपलब्धियाँ,बोले 4 साल में दादरी में हुए 3925 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक कार्य

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गिनाईं उपलब्धियाँ,बोले 4 साल में दादरी में हुए 3925 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक कार्य

ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विकास को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने चार वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने दावा किया कि दादरी में विकास का “स्वर्णिम दौर” चल रहा है और क्षेत्र में लगभग ₹3925 करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं।प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि सरकार की नीतियों और जनसमर्थन के चलते दादरी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़े स्तर पर परिवर्तन हुआ है। उन्होंने इसे केवल आंकड़े नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी बताया।

विभिन्न प्राधिकरणों से मिला हजारों करोड़ का बजट

विधायक तेजपाल नागर के अनुसार नोएडा प्राधिकरण से ₹492 करोड़, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ₹2952 करोड़, पीडब्ल्यूडी विभाग से ₹164 करोड़, खुर्जा क्षेत्र से ₹8.70 करोड़ तथा विधायक निधि से ₹23 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव

करीब ₹205 करोड़ की लागत से अस्पतालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे अब स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा।

सड़क और पुलों से मजबूत हुई कनेक्टिविटी

क्षेत्र में ₹165 करोड़ से सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया गया, जबकि ₹9.43 करोड़ से पुल निर्माण कर गांव और शहर के बीच संपर्क बेहतर किया गया।

किसानों और बिजली व्यवस्था को मिला लाभ

सिंचाई के लिए ₹4.76 करोड़ खर्च कर नहरों की सफाई और मरम्मत कराई गई। वहीं ₹1.77 करोड़ से बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए ट्रांसफार्मर और लाइन विस्तार के कार्य किए गए।

शिक्षा और युवाओं पर विशेष ध्यान

शिक्षा क्षेत्र में ₹93 करोड़ और युवाओं के लिए ₹20 करोड़ की योजनाएं संचालित की गईं। कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

अन्य जनहित योजनाएं भी रहीं फोकस में

जल निकासी योजना पर ₹4 करोड़ खर्च किए गए, जबकि मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को इलाज के लिए ₹5 करोड़ की सहायता दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि “दादरी की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए हमने विकास को प्राथमिकता दी है। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव, हर गली और हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे

Related Articles

Back to top button