GautambudhnagarGreater noida news

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नगर पंचायत दादरी क्षेत्र में बनने वाले सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य एवं फेस 1 एवं फेस 2 में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नगर पंचायत दादरी क्षेत्र में बनने वाले सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य एवं फेस 1 एवं फेस 2 में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। प्रधान जन विकास कार्यक्रम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत नगर पंचायत दादरी क्षेत्र में ₹234 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य एवं फेस 1 में ₹40 लाख एवं फेस 2 में ₹34 लाख (कुल लगभग लागत 74₹ लाख) की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एक भव्य समारोह में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया।इस मौके पर  विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक गाँव, हर कस्बे और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है। प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनका सही लाभ दिलाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।सामुदायिक केन्द्र एवं अन्य निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की जीवनशैली को सरल और सुविधाजनक बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे तथा दादरी विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर गीता पंडित नगर पालिका अध्यक्ष, राजीव सिंघल नगर अध्यक्ष भाजपा,एच के शर्मा, सतीश भाटी , सुनील चावड़ा, अभिषेक कौशिक महामंत्री भाजपा, ईश्वर भाटी, नीरज राव कविता , सीमा , आर. के. चौधरी,ज्ञान सिंह रावल,विधूड़ी (राम निवास विधूड़ी), हरीश;संचित नागर, अक्षय शर्मा, निकिता (विनीत), धर्मसिंह भाटी, जयराम भाटी , रामकरण भाटी,जयकरण, राजेंद्र कटारिया, प्रकाश कटारिया, राजेन्द्र कटारिया,जतनपाल भाटी, भागवत भाटी (प्रधान), प्रेम राम तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और दादरी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button