शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा कुलेसरा गांव में साइबर जागरूकता एवं विधिक सहायता आउटरीच कार्यक्रम हुआ आयोजित
शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा कुलेसरा गांव में साइबर जागरूकता एवं विधिक सहायता आउटरीच कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा ।प्रो बोनो क्लब, शारदा स्कूल ऑफ लॉ, शारदा विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (साइबर क्राइम सेल) के सहयोग से ग्राम कुलेसरा, गौतम बुद्ध नगर में साइबर जागरूकता एवं विधिक सहायता आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।इस अवसर पर साइबर क्राइम अधिकारियों द्वारा विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर ठगी, डिजिटल सुरक्षा, सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में समरपाल सिंह, इंस्पेक्टर साइबर सुरक्षा ने अपने वक्तव्य में साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक एवं प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सतर्कता, सही जानकारी और समय पर शिकायत दर्ज कराना साइबर सुरक्षा का सबसे मजबूत उपाय है।साथ ही इंस्पेक्टर प्रीतिका सिंह ने महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के संबंध पर विशेष चर्चा करते हुए महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया तथा आवश्यक हेल्पलाइन एवं सहायता संसाधनों की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान शारदा स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक (साइबर अवेयरनेस स्किट) के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। प्रो. ऋषिकेश दवे (डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ) ने कहा, “आज के समय में जब साइबर धोखाधड़ी और अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, उनसे लड़ने का सबसे प्रभावी और व्यापक उपाय जागरूकता है। शारदा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ ने यह पहल इसलिए की है ताकि समाज को सही जानकारी, सतर्कता और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके, जिससे लोग डिजिटल युग में स्वयं को सुरक्षित रख सकें।”कार्यक्रम के संयोजक प्रो. ऋषिकेश दवे (डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ) रहे तथा समन्वयकों में डॉ. वैशाली अरोड़ा एवं डॉ. मानवेन्द्र सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एडवोकेट अर्जुन त्यागी, सानिध्य राय, अनूप उपाध्याय, प्रियंका, साहिल, अनस, मीनल सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।



