ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में संस्कृति 2K26 का आगाज़: पहले दिन 200+ छात्रों ने दिखाया टैलेंट, कैंपस में छाया उत्साह
ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में संस्कृति 2K26 का आगाज़: पहले दिन 200+ छात्रों ने दिखाया टैलेंट, कैंपस में छाया उत्साह

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संस्कृति 2K26 का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें डिबेट, बिजनेस क्विज, एमकेटी मेनिया (एड-मैड शो), पोस्टर मेकिंग, कोड एंड क्रिएट, फ्लिक फ्रेम (रील क्रिएशन), विक्ट्री एरीना (BGMI) और ब्रश एंड ग्लो (फेस पेंटिंग) शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।खासतौर पर डिबेट और बिजनेस क्विज में छात्रों के तर्क और ज्ञान ने सभी को प्रभावित किया, वहीं एड-मैड शो और रील क्रिएशन में रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। गेमिंग प्रतियोगिता BGMI में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, जबकि फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग में कला का शानदार प्रदर्शन हुआ।पहले दिन की सफलता ने आगामी दिनों के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी है। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी आकर्षक व रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो इस उत्सव को यादगार बनाएंगे।




