GautambudhnagarGreater noida news

भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में किसानो की समस्याओं को लेकर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला प्रतिनिधिमंडल

भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में किसानो की समस्याओं को लेकर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला प्रतिनिधिमंडल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने देश के किसानों की प्रमुख मांग एम एस पी गारंटी कानून किसानों का कर्ज मुक्ति तथा अन्य बहुत सारी किसानो की समस्याओं को लेकर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली कृषि मंत्रालय में चार लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिष्टाचार भेंट की कृषि मंत्री ने किसानो की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन चौधरी रिशिपाल अम्बावता को दिया देश के किसान संगठनों व आंदोलन कर रहे किसानों से भी चर्चा कर के किसानो की समस्याओं का समाधान करने के लिए दोबारा कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल चौधरी रिशिपाल अंबावता के नेतृत्व में मुलाकात करेगा यह जानकारी अनीस गाजी एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने दी अनीश गाजी ने कहा किसान संगठनों से बात करके और सरकार से बात करके समाधान का रास्ता निकाला जाएगा प्रतिनिधि मंडल में चौधरी रिशिपाल अंबावता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबावता अनीश गाजी एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन अंबावता बलविंदर बाजवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button