GautambudhnagarGreater noida news

संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को करप्शन फ्री इंडिया का समर्थन।

संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को करप्शन फ्री इंडिया का समर्थन।

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के जिला मुख्यालय सूरजपुर के प्रांगण में किसान संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आठवें दिन संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यमुना प्राधिकरण एनटीपीसी एवं डीएमआईसी से प्रभावित किसान पिछले 8 दिन से अपनी मांगों को मनवाने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय पर अड़े हुए हैं।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में बनी हाई पावर कमेटी के निर्णय की जानकारी नहीं देने पर किसानों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान- चौधरी बलराज हूंण प्रेमराज भाटी दुलीचंद नागर प्रेम प्रधान यतेंद्र नागर जगबीर नंबरदार अमित नागर वीर सिंह नागर रणधीर सिंह रिंकू बैंसला रोहतास नागर जयप्रकाश भाटी संजय नगर सौरभ नागर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button