GautambudhnagarGreater noida news

दादरी में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,आसपास के 25 गांव के बच्चों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

दादरी में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,आसपास के 25 गांव के बच्चों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र ने के गांव प्यावली–जैतवारपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मुख्यमंत्री मंडल विद्यालय के निर्माण का भव्य भूमि पूजन विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के वास्तविक निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई,  यह मंडल विद्यालय न केवल दादरी विधान क्षेत्र बल्कि पूरे गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों के लिए एक शैक्षिक क्रांति का केंद्र बनने जा रहा है। 30 बीघा भूमि पर बनने वाली यह विशाल संस्था आने वाले दो वर्षों में अपने पूर्ण स्वरूप में बदल जाएगी, जिसके बाद आसपास के 25 से अधिक गांवों के हजारों बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के द्वार खुल जाएंगे। भूमि पूजन समारोह में उपस्थित दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने इसे क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और क्षेत्र की जनता से मिले निरंतर समर्थन का मिलाजुला परिणाम है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मंडल विद्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव,पिछड़े क्षेत्रों की शिक्षा उन्नयन का माध्यम, और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार बनने जा रहा है। लगभग ₹35 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मंडल स्कूल एक आधुनिक शैक्षिक परिसर का परफेक्ट उदाहरण होगा। इसमें छात्रों को 21वीं सदी के कौशल और तकनीक से जोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाएं शामिल की गई है जिनमें स्मार्ट क्लासरूम,डिजिटल बोर्ड, हाई-टेक प्रोजेक्शन सिस्टम और इंटरैक्टिव लर्निंग टूल्स से लैस। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की अलग-अलग प्रयोगशालाएं, छात्रों को शोध आधारित शिक्षा के लिए तैयार करेंगी।हाई-स्पीड इंटरनेट और नवीनतम सिस्टम से संचालित, ताकि बच्चे डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिला सकें। शिक्षकों की भर्ती विशेष चयन प्रक्रिया के तहत होगी, ताकि बच्चों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिल सके।नजदीकी व दूरस्थ गांवों के छात्रों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक हॉस्टल की व्यवस्था।इस तरह यह मंडल विद्यालय पूरे क्षेत्र के लिए एक “एजुकेशन हब” बनने जा रहा है।मंडल स्कूल की लोकेशन इसकी सबसे बड़ी खूबी है।यह विद्यालय गौतमबुद्धनगर, हापुड़, और गाजियाबाद तीनों जिलों की सीमा के बेहद नजदीक स्थित है।सिर्फ दादरी ही नहीं, बल्कि पूरा पश्चिमी यूपी इस प्रोजेक्ट को शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देख रहा है।इस मंडल विद्यालय से आसपास के उन गांवों के हजारों बच्चों का भविष्य बदलने जा रहा है, जहां अभी भी बहुत से बच्चे गुणवत्तापूर्ण स्कूलों से वंचित हैं। इनमें शामिल हैं— बिसाहड़ा, प्यावली, जैतवारपुर, अकलपुर, दजाना, महावड़, बम्बावड़, कल्दा, छिड़ोली, रसलपुर, ऊंचा थपोगना, टीकरी, नत्थूपुरा, नौना, खंगोड़ा, जारचा और अन्य दर्जनों छोटे-बड़े गांव। यह उन सभी गांवों के लिए उम्मीद की नई किरण है।इस मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि “मंडल विद्यालय क्षेत्र के पिछड़े हिस्सों के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। यहां से निकलने वाले बच्चे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासक बनकर दादरी का नाम रोशन करेंगे।”उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण समय पर पूरा होगा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

Related Articles

Back to top button