संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। दीपक भाटी चोटीवाला
संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। दीपक भाटी चोटीवाला
ग्रेटर नोएडा। संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान का कारवाँ बुधवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के गाँव गोपालगढ़ पहुँचा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज जब देश में संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, तब इस तरह के जनजागरण अभियान बेहद ज़रूरी हैं। कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर गली तक जाकर यह संदेश दे रही है कि संविधान हमारा आत्मगौरव है, और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। गोपालगढ़ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जागरूकता देखकर यह स्पष्ट है कि संविधान की ताकत आज भी जनमानस में जीवित है। हम इस अभियान को हर कोने तक पहुँचाएंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों की भागीदारी रही। आगामी दिनों में यह अभियान जिले के तमाम अन्य क्षेत्रों में भी पहुँचेगा।
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज जब देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर चुनौतियाँ मंडरा रही हैं, ऐसे समय में संविधान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा फर्ज़ है। कांग्रेस पार्टी गाँव-गाँव जाकर यह संदेश दे रही है कि संविधान की रक्षा करना सिर्फ नेताओं की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। गोपालगढ़ की जनता का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं और संविधान के प्रति सजग भी हैं।जिला महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक चेतना का आह्वान है। संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसके संरक्षण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर गली, हर गाँव में आवाज़ उठा रहे हैं।”जिला सचिव सूबेदार सतपाल फौजी ने कहा कि मैंने देश की सीमाओं पर संविधान की रक्षा की है, अब उसे भीतर से बचाने का वक्त है। यह अभियान संविधान विरोधी ताक़तों के खिलाफ जनजागरण की शुरुआत है। जनता अब सब समझ रही है और कांग्रेस के साथ खड़ी हो रही है।
कार्यक्रम के संयोजक जिला कांग्रेस गौतमबुद्धनगर के सचिव डॉ० रघुराज शर्मा रहे, उन्होंने गाँववासियों से संवाद करते हुए संविधान की रक्षा हेतु जनभागीदारी की अपील की।कार्यक्रम में डॉ० रघुराज शर्मा, सतपाल फौजी, सतीश शर्मा,नरेश शर्मा, रमेश बघेल,मुकेश शर्मा,कल्पना सिंह,देवेश चौधरी,रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट,नरेश शर्मा,मोहित भाटी,धीरा सिंह,सचिन जीनवाल, आनंद कुमार शर्मा,सचिन भाटी, गौरव वशिष्ठ,सोरन लाल, मोहम्मद तकी, चौधरी विजयपाल, वीरेंद्र,रमेश चंद, हसन मोहम्मद, कल्लू खां, नौरंग सिंह,मनोहर लाल, किशन, शिवकुमार, हरेंद्र सिंह, मनोज, विपिन,देवेंद्र, शान मोहम्मद, सुखदेव,शेखावत राव, राजू राव, शाहिद, मुस्सखां,ध्रुव, मोहम्मद सलीम खां आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।