GautambudhnagarGreater Noida

कांग्रेस पार्टी सभी विधानसभा में निकालेगी धन्यवाद यात्रा,दादरी में 14 जून व जेवर में 15 जून को विधानसभा स्तरीय धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन।

कांग्रेस पार्टी सभी विधानसभा में निकालेगी धन्यवाद यात्रा,दादरी में 14 जून व जेवर में 15 जून को विधानसभा स्तरीय धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए दीपक चोटीवाला ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन व कांग्रेस पार्टी को मिले जन समर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। इसी के ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से पूरे प्रदेश व जनपद की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में जिला गौतमबुद्ध नगर संगठन क्षेत्र की विधानसभा दादरी व विधानसभा जेवर में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम आयोजित करेगी। विधानसभा क्षेत्र दादरी में 14 जून व विधानसभा क्षेत्र जेवर में 15 जून को विधानसभा स्तरीय धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने साथ ही साथ बताया कि आने वाले एक माह में जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत कमेटियों का पुनर्गठन पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना, जिला संयोजक कल्पना सिंह, जिला सचिव गौरव लोहिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button