Blog
कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर दीपक भाटी चोटी वाला पर जताया विश्वास, बने गौतमबुद्धनगर के दोबारा अध्यक्ष
कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर दीपक भाटी चोटी वाला पर जताया विश्वास, बने गौतमबुद्धनगर के दोबारा अध्यक्ष
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रस्तावित जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के उपरांत संगठन महासचिव लोकसभा सांसद के०सी वेणुगोपाल द्वारा आज देर शाम जारी कर दिया गया है।गौतमबुद्धनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में वर्तमान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला को पुनः जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।महानगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश यादव की नियुक्ति हुई है।