GautambudhnagarGreater noida news

कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के नगर अध्यक्ष हुए नियुक्त

कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के नगर अध्यक्ष हुए नियुक्त

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के नगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। इनकी नियुक्ति की घोषणा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि विगत माह सांगठनिक दृष्टि से जनपद गौतम बुध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैनल नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को भेजा गया था। इसकी अनुमति व प्रस्ताव का अनुमोदन उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन के उपरांत प्राप्त हो गया है।दादरी नगर पालिका में धर्मवीर प्रधान अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जेवर नगर में राजू राव, दनकौर नगर में सूर्य प्रकाश, जहांगीरपुर नगर में गणेश मीना तथा रबूपुरा नगर पंचायत में मौहम्मद नौशाद को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।जनपद की बिलासपुर नगर पंचायत तथा ग्रेटर नोएडा शहर में नगर अध्यक्ष की नियुक्ति का अनुमोदन भी शीघ्र किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button