दिल्ली में जीका एसोसिएशन द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सम्मलेन संपन्न
दिल्ली में जीका एसोसिएशन द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सम्मलेन संपन्न

ग्रेटर नोएडा ।जीका एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा दिल्ली के मेट्रोपोलिटन होटल में रविवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर एक सम्मलेन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो अरविन्द गुप्ता, जे सी बोस विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने उभरते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उद्योगों के लिए चुनौतियां और अवसर पर वक्तव्य दिया । एसोसिएशन के महासचिव डॉ प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ते हुए प्रयोग पर प्रकाश डाला । एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश देवल ने स्वागत भाषण देते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की उपयोगिता के बारे में चर्चा की । जीका के वरिष्ठ प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि वाकामत्सु ईजी ने जापान में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के समग्र विकास के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि ईवी का प्रयोग प्रदूषण कम करने में सहायक है । सम्मलेन के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो विवेक कुमार और डॉ आर के यादव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के विकास, कार्य प्रणाली और प्रयोग में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि भारत में अभी बुनियादी ढांचे पर बहुत काम करना है, चार्जिंग सुविधाएँ अभी पर्याप्त नहीं हैं जिससे लम्बी दूरी के लिए इसका प्रयोग अभी लगभग असंभव है । सम्मलेन के पश्चात जीका एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में अगले दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें डॉ प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष तथा कुलदीप कुमार महासचिव निर्वाचित हुए । इनके अलावा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 6 कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन संपन्न हुआ।




