मुख्यमंत्री योगी पहुंचे रबूपुरा, दिव्यांग जुहा राशिद और उनकी बहन जैनी से की मुलाकात। जेवर क्षेत्र के विकास के लिए मुस्लिम बहनों ने सीएम का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी पहुंचे रबूपुरा, दिव्यांग जुहा राशिद और उनकी बहन जैनी से की मुलाकात। जेवर क्षेत्र के विकास के लिए मुस्लिम बहनों ने सीएम का किया आभार व्यक्त

ग्रेटर नोएडा। शनिवार को सीएम योगी यीडा क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास के बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता पर उन्होंने विधायक की सराहना की। विधायक धीरेंद्र सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले एक महीने से जुटे हुए थे। विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो मुस्लिम बेटियों जुहा राशिद और जैनी से आत्मीय मुलाकात की। इनमें एक बेटी के हाथ और पैर दोनों नहीं है लेकिन तिरथली गांव की यह – बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार है।विधायक ने इसका परिचय सीएम योगी से कराया। सीएम उसे देखकर अत्यंत ही भावुक हो गए भावुकता में उन्होंने चॉकलेट निकालकर बेटी को दिया। मगर लेने के लिए उसके हाथ नहीं थे। इस पर उसकी बड़ी बहन को वह चॉकलेट दी गई। सीएम ने दोनों बेटियों को हृदय से आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने न केवल उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की,बल्कि उनका हालचाल जाना, उनके सपनों के बारे में पूछा और स्नेह स्वरूप चॉकलेट भी भेंट की। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ हर समाज, हर वर्ग और हर बेटी के साथ खड़ी है। जब नेतृत्व आत्मीय होता है, तो विश्वास स्वतः जन्म लेता है। बेटियाँ चाहे किसी भी समुदाय की हों, वे प्रदेश का भविष्य हैं।




