GautambudhnagarGreater noida news

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा स्थित कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग (CHN), डाडा में कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके लक्षणों, रोकथाम तथा समय पर जांच के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर संस्थान के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के मुख्य फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति सही जानकारी और समय पर जांच से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच और नशे से दूर रहने पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति, जनसंवाद एवं स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।संस्थान प्रबंधन ने इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, ताकि समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button