निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र डाढा के निवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, संगठन को मजबूत बनाने की बनाई रणनीति
निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र डाढा के निवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, संगठन को मजबूत बनाने की बनाई रणनीति

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 7.3.2026 को कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमद दल वीरेंद्र डाढा के आवास स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा 181में आए तथा उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पार्टी के संगठन को लेकर विचार विमर्श कर तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए हर विधानसभा को लेकर प्रभारी नियुक्त किए गए संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश संगठन के लोगों को दिए इस मौके पर वीरेंद्र डाढा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने हर जिले और विधानसभा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर आगे कार्य करने के लिए हर जिले में संपर्क करने का मंत्री जी को आश्वासन दिया भविष्य में निषाद पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो ऐसी रणनीति तय की गई है इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद पूर्व सांसद ने भी पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत हो योजना प्रदेश पदाधिकारी को बताई दिशा निर्देश दिए इस मौके पर सुमित गुर्जर पूरन कश्यप उदयवीर कश्यप ज्ञानेंद्र कश्यप आदि सैकड़ा पदाधिकारी मौजूद थे




