एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सुपर संडे’ पर प्रवेश पर मिलेगी बंपर छूट एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सुपर संडे’ पर प्रवेश पर मिलेगी बंपर छूट एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के द्वारा 22 फरवरी 2026, रविवार को “सुपर संडे” के अवसर पर विशेष प्रवेश अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष दिन पर प्रवेश शुल्क में बंपर छूट दी जा रही है। नर्सरी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100% तक की छूट, एल.के.जी से कक्षा 8 तक के लिए 50% छूट तथा कक्षा नौवीं तथा ग्यारहवीं के लिए 20% की छूट प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य अधिक –से–अधिक अभिभावकों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक श्रेष्ठ एवं संबद्ध विद्यालय चुनने का अवसर देना है। इसी अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन जाँच तथा ईसीजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। यह स्वास्थ्य शिविर ‘फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी, नई दिल्ली तथा बाबा सुखामल डालचंद नंबरदार हॉस्पिटल, दनकौर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के पब्लिक हेल्थ क्लब के द्वारा किया जा रहा है। यह पहल विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय के प्रति समर्पण को दर्शाती है।




