ब्राहमण सभा(पंजी.) उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यूजीसी विनिमयम-26 को सरकार द्वारा वापस लेने का राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
ब्राहमण सभा(पंजी.) उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यूजीसी विनिमयम-26 को सरकार द्वारा वापस लेने का राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा ।ब्राहमण सभा(पंजी.) उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यूजीसी विनिमयम-26 को सरकार द्वारा वापिस लेने का राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को हस्तगत कराया। सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी ने बताया कि यह अधिनियम लागू होने से यह सामान्य वर्ग के उत्पीड़न का सशक्त हथियार बन जायेगा। जो बिल्कुल न्यायोचित नहीं होगा। यह एक पक्षीय निर्णय है जो समाज में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा देगा। सभा के संयोजक जी.पी.गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज की यह मांग है कि इस एक पक्षीय, पक्षपातपूर्ण अधिनियम को पुन: परीक्षण हेतु वापस लिया जाए ताकि हमारी सनातन परम्परा को कोई आघात न पहुंचे। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में इसका वापस लिया जाना न्यायोचित होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के धन प्रकाश शर्मा,कुलदीप शर्मा,वेद प्रकाश शर्मा, देवी शरण शर्मा,अशोक शर्मा,रिषीकेश त्रिपाठी,डा.एस.एन.शैली,अखिलेश पाठक, यतेन्द्र शर्मा,वेद कुमारी, रवींद्र शर्मा,प्रदीप उपाथ्थाय, कपिल शर्मा,ललित शर्मा,ममता तिवारी,गौरव उपाध्याय, प्रियंका उपाध्याय उपस्थित रहे।




