स्वर्गीय चौधरी अंतराम सरपंच की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को बांटी पढ़ाई संबंधी सामग्री
स्वर्गीय चौधरी अंतराम सरपंच की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को बांटी पढ़ाई संबंधी सामग्री

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र के समसपुर गांव में शुक्रवार को स्वर्गीय अंतराम सिंह सरपंच की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए इस मौके पर उनके पुत्रों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया यह रक्तदान शिविर संतोष देवी मेमोरियल चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा लगाया गया इसके अलावा गांव में ही मौजूद सरकारी स्कूल में स्कूली बच्चों को पढ़ाई संबंधित सामग्री वितरित की गई इस बारे में स्व.अंतराम सरपंच के पुत्र नितिन गुर्जर ने बताया कि उनके पिता ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देते थे तो बच्चे हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते हैं और इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं इस मौके पर हवन का आयोजन भी किया गया इस मौके पर उनके पुत्र किसान नेता राहुल नागर, सोनू प्रधान ने कहा कि हमारे पिता समाजसेवा में अग्रणी रहते थे इस मौके पर दिनेश नागर ने कहा कि सरपंच जी अपने आप में समाज सेवा की एक मिसाल थे इस मौके पर उनके निवास पर सैकड़ो लोग जुटे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए इस मौके पर डॉक्टर मुकेश अत्री,मास्टर हरिचंद सिंह नागर,चौधरी संतराम सिंह नागर, राजेन्द्र नागर,बॉबी नागर (किसान नेता), दिनेश चेयरमैन, पुनीत नागर एडवोकेट,सुमित नागर,विनय प्रधान, श्री कृष्ण बंसल,सुरेंद्र बंसल,जगबीर नागर मौजूद रहे




