GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आईआईएमटी कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर, शिविर में 261 छात्र छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन 

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आईआईएमटी कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर, शिविर में 261 छात्र छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन 

ग्रेटर नोएडा । रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। कैम्प का शुभारंभ आईएएस शैलेन्द्र भाटिया (नोडल अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट) के कर कमलों से हुआ। जिसमें 216 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्य अतिथि ने बच्चों को रक्तदान करने के फायदों से अवगत कराया व अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया।पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी चल रही थी। जिसे दूर करने के लिये आईआईएमटी कॉलेज के MD मयंक अग्रवाल से अनुरोध करने पर उन्होंने कॉलेज कैम्पस में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से लगाये गये शिविर में 216 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ। पूर्व अध्यक्ष रो0 मनोज गर्ग ने बताया कि रक्तदान के लिये छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला सभी ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया कैम्प में 45 बच्चे कम हीमोग्लोबिन, वजन के कारण रक्तदान नही कर पाये । शिविर में एमडी मयंक अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये रक्तदान किया। शिविर में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ चेतन खेमराज (डायरेक्टर) , डॉ आनंद प्रकाश सिंह (डीन एकेडमिक) डॉ सुरभि सिंह (डीन मैनेजमैंट), डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ कीर्ति, डॉ अश्वनी तिवारी का विशेष सहयोग रहा।कैम्प में रो0 निखिल गर्ग, रो0 गिरीश जिंदल, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0, अनिल गुप्ता, रो0 सरदार रंजीत सिंह (मणि) व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button