गिरधरपुर में जन चेतना जागरण फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गिरधरपुर में जन चेतना जागरण फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।गिरधरपुर स्थित सिटी हार्ट ग्लोबल स्कूल परिसर में जन चेतना जागरण फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के इस महापुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके योगदान की सराहना की तथा रक्तदान को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर सिटी हार्ट ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन वी. के. उपाध्याय, यमुना अथॉरिटी के मैनेजर सुधीर कुमार, अनिल कसाना, विवेक भाटी एवं गौरव भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रक्तदान प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जन चेतना जागरण फाउंडेशन ने जिम्स (की मेडिकल टीम का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल संचालन से यह शिविर पूर्णतः सफल रहा।




