GautambudhnagarGreater noida news

भुवनेश्वर में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में गौतमबुद्धनगर में भाकियू का प्रदर्शन

भुवनेश्वर में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में गौतमबुद्धनगर में भाकियू का प्रदर्शन

गौतमबुद्धनगर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में किसानों में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में 22 मार्च से किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उसी के समर्थन में टिकैत वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सभा में पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया, जिससे किसान संगठनों में नाराजगी बढ़ गई।इसी के विरोध में गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसीपी-3 कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन में पवन खटाना, राजे प्रधान, राजीव मलिक, सुनील प्रधान, मटरू नागर, दादा अजीत अधाना, सूरत नागर, विवेक नागर, बेली भाटी, धर्मपाल स्वामी, धनीराम मास्टर, सूबे राम मास्टर, नागेश चपराना, राजू चौहान, सुन्दर भूडा, सुंदर खटाना, महेश खटाना, योगेश भाटी, अनिल खटाना, सूरज भाटी, भगत सिंह प्रधान, विनोद शर्मा, सुरेंद्र, अमित डेढा, अमित जैलदार और सचिन कसाना सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि राकेश टिकैत को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button