अपनी राजनीतिक हित के लिए जातियों को लड़ा रही है भाजपा: सनातन पांडे
अपनी राजनीतिक हित के लिए जातियों को लड़ा रही है भाजपा: सनातन पांडे
दादरी। अपने राजनीतिक हित साधने के लिए भाजपा जातियों को आपस में लड़ा कर जातिवाद और संप्रदायवाद का जहर घोल रही है, यह कहना है बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे का, वह सपा नेता पीतांबर शर्मा के दादरी बाईपास स्थित आरवी नॉर्थ आईलैंड कॉलेज में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी अंग्रेजों की नीति फूट डालो और शासन करो को अपनाते हुए जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम कर रही है।
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य की सरकार की जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान में कोई दिलचस्पी नही है। वह तो जनता को जाति-धर्म के मुद्दों को उलझाए रखना चाहती है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। महिलाएं एवं बच्चियां असुरक्षित है। भाजपा के आठ वर्ष के शासनकाल में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। इस मौके पर सपा नेता पीतांबर शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहते हुए उत्तर प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश का विकास एकदम ठहर गया है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का हल करने में नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर मुख्य रुप से अंगद मिश्रा, एडवोकेट कपिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, चेयरमेन वेदराम शर्मा, सुमित पंडित, अनूप तिवारी, भगत राम, सतवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।