रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भाजपा गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भाजपा गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

गौतमबुद्धनगर/नई दिल्ली। यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भारतीय जनता पार्टी, गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अभिषेक शर्माभाजपा जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर तथा सैयद अहसान अख्तर , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर उपस्थित रहे।भेंट के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के अंतर्गत समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने एक सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु अपना मार्गदर्शन एवं प्रेरक विचार साझा किए।
प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री का बहुमूल्य समय, स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के संवाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प को और दृढ़ बनाते हैं।




