राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन
राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा।राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय गौतम बुद्ध नगर पर पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हित में किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रसाद, फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर जनार्दन जिला अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी का जीवन सामाजिक न्याय, किसानों के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, युवाओं को अवसर देने तथा समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में संघर्ष किया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महेश आर्य राष्ट्रीय सचिव एड इंद्रवीर भाटी मनवीर भाटी हरबीर सिंह अनीता चौधरी रूबी जादौन रूपल चौधरी हेमा पाठक निशांत भाटी हरिओम भाटी प्रदीप जादौन मनोज चौधरी बिट्टू सिंह अतुल चौधरी लक्ष्मण कुंतल ग्रीस अत्री सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे




