GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में किसान यूनियन की निकली तिरंगा यात्रा,यमुना एक्सप्रेसवे से सिरसा टोल तक निकली बाइक रैली

ग्रेटर नोएडा में किसान यूनियन की निकली तिरंगा यात्रा,यमुना एक्सप्रेसवे से सिरसा टोल तक निकली बाइक रैली

ग्रेटर नोएडा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा की शुरुआत यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से हुई।

सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा यमुना प्राधिकरण से होते हुए पी 3 का चक्कर लगाकर सिरसा टोल प्लाजा पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।इस दौरान पवन खटाना ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निकाली गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए हैं ।तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोगों में एक अलग तरह का उत्साह और जोश देखने को मिला, उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए बहुत बड़े मायने रखता है ,हमारे क्रांतिकारियों ने हमारे शहीदों ने हमें यह आजादी दिलाई है ।हमें उनकी शहादत को और उनके पराक्रम को कभी भूला नहीं चाहिए।

Related Articles

Back to top button