जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष भारती त्यागी का हुआ स्वागत।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष भारती त्यागी का हुआ स्वागत।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष भारती त्यागी का स्वागत अभिनंदन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की कड़ी में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी ने अपने इस अनौपचारिक दौरे पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहाँ एक ओर महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन है वहीं कांग्रेस पार्टी सभी अग्रिम संगठनों के लिए एक छाते के सामान है सभी अग्रिम संगठनों की जिम्मेदारी है कि चाहे जिला स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर सभी मिलकर एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करें और पीड़ित जनता की आवाज़ को उठाये। हम सबको मिलकर हर हालत में अधिक से अधिक सक्षम महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के संगठनों में स्थान देना पड़ेगा, अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस को मज़बूत करने की जिम्मेदारी भी जिला कांग्रेस की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा की हमारे समाज और राजनीति में महिलाओं का अभिन्न सहयोग और स्थान है, हमारी आधी आबादी को पूरा हक़ दिलाने और उन्हें साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। महिला कांग्रेस मज़बूत होगी तो जिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर पीड़ित शोषित महिलाओं की आवाज़ को बुलंद कर सकती है तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कर रही है। धीरे-धीरे संगठन में महिला पदाधिकारिओं की संख्या भी बढ़ी है। जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि आजकल राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हमें ज़्यादा से ज्यादा प्रयास करके ऐसे कार्यक्रम तैयार करने होंगे जो सीधे महिलाओं को सामाजिक रूप से मज़बूत महसूस कराते हों। जिला महासचिव कल्पना सिंह ने कहा की जिला कांग्रेस की ओर से महिला कांग्रेस व सभी अग्रिम संगठनों के मध्य संयोजन बनाने और सहयोग करने का लगातार प्रयास हम सभी कार्यकर्ता करते है कभी अच्छे परिणाम मिलते है और कभी कभी अपेक्षित परिणाम मिलने में विलंब होता है। अभिनन्दन कार्यक्रम में मुकेश शर्मा,महाराज सिंह नागर,निशा शर्मा,रीमा नायर,श्रुति कुमारी,कल्पना सिंह,ज़ुबैदा खातून,रिज़वान चौधरी,धर्म सिंह,सलीम खान,मौहम्मद तक़ी,नितीश चौधरी,गौरव वसिष्ठ,सुबोध भट्ट,डॉ० कुबेर त्यागी,सतीश शर्मा, महकार सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।