भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के संगठन का हुआ विस्तार,संजय भाटी बने प्रदेश सचिव
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के संगठन का हुआ विस्तार,संजय भाटी बने प्रदेश सचिव
ग्रेटर नोएडा ।भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम की एक प्रेस वार्ता हुई जिसमे संगठन विस्तार किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अजयपाल प्रमुख ने कहा कि हमारा संगठन किसान समस्याओं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगा आगामी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री को उपरोक्त मुद्दों पर ज्ञापन दिया जाएगा और आगामी 24/10/25 को संगठन द्वारा उपरोक्त मुद्दे पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर इलम सिंह नागर मास्टर को राष्ट्रीय सचिव, एडवोकेट विनोद राठी को प्रदेश प्रवक्ता, अनिता चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संजय भाटी को प्रदेश सचिव, रवीन्द्र चौधरी को प्रदेश सचिव, आजाद प्रधान को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र चौधरी प्रदेश सचिव प्रमोद भाटी अध्यक्ष प उत्तर प्रदेश ललित भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर नेता प्रदेश सचिव फुरकान राणा राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सिंह जिला अध्यक्ष बिनेश रावल प्रदेश सचिव चौधरी रोहित किसान जुल्फिकार प्रधान मनोज चौधरी रणवीर सिंह सुधीर लोर प्रमोद चौधरी दलवीर चौधरी के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।