GautambudhnagarGreater noida news

बिरौंडी गांव में भारतीय किसान यूनियन नेता पवन खटाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्याएं

बिरौंडी गांव में भारतीय किसान यूनियन नेता पवन खटाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्याएं

ग्रेटर नोएडा। बिरोडी गांव में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पवन खटाना का भव्य स्वागत किया गया। गांव के निवासी परविंदर मावी ने अपने आवास पर फूल-माला और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजपाल मावी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर और सुनील प्रधान ने किया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बारात घर की बाउंड्री टूटी हुई है, बिजली के बिल अनियमित रूप से अधिक आ रहे हैं, श्मशान घाट की समुचित व्यवस्था नहीं है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है तथा सड़कों की हालत भी जर्जर है। सबसे बड़ा मुद्दा गांव की आबादी के निस्तारण का बताया गया, जो अब तक लंबित है।

इन सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से समाधान की मांग की। इस पर पवन खटाना ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मुद्दों को लेकर प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा और ग्रामीणों को समस्याओं से राहत दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था समाप्त होने से गांवों का अस्तित्व प्रभावित हुआ है। प्रतिनिधित्व के अभाव में गांवों में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं, जिसे लेकर संगठन गंभीर है।इस मौके पर सुनील प्रधान, अनित कसना, ओमबीर प्रधान, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेढ़ा, ललित चौहान, संदीप खटाना, अरविंद लोहिया सहित सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button