GautambudhnagarGreater Noida

होली पर बरतें सावधानी, त्वचा और आंखों को हो सकता है नुकसान।

होली पर बरतें सावधानी, त्वचा और आंखों को हो सकता है नुकसान।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। होली के त्योहार पर रंगों के साथ खूब मस्ती की जाती है। होली खेलते समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार में केमिकलयुक्त रंगों की भरमार है, जिनसे त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह के रंगों से बचाव करते हुए हर्बल रंगों से होली खेलना सुरक्षित होता है। होली का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इससे अगले दिन रंगों की होली यानि दुल्हैंडी मनाई जाती है। त्योहार को लेकर तरह-तरह के रंगों और गुलाल से बाजार सजे हुए हैं।दुल्हैंडी के दिन रंगों के बिना होली की मस्ती अधूरी रहती है, लेकिन रंग खेलने के दौरान त्वचा और आंखों में रंग घुसने से नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसलिए रंग खेलते समय सावधानी बरतते हुए त्योहार का आनंद उठाना चाहिए इस बारे में दनकौर के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ. कृष्णवीर सिंह मलिक ने बताया कि बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आते हैं। इस तरह के रंगों से होली नहीं खेलनी चाहिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल, तैलीय क्रीम आदि लगाना चाहिए। रंगों से बालों की सुरक्षा के लिए सिर पर टोपी आदि लगाकर रखनी चाहिए। होली खेलते समय अगर रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को पानी को धोना चाहिए। आंखों को हाथ से मलना नहीं चाहिए। इसके बाद अगर जलन या अन्य कोई समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।

होली पर ये बरतें सावधानियां

होली खेलने से पहले त्वचा पर कोई तेलीय क्रीम, तेल या घी लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा और आसानी से छूटने में मद्द भी मिलेगी

रंगों से बालों को बचाने के लिए सिर पर टोपी पहनें

होली खेलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। जलन हो तो चिकित्सक को दिखाएं।आंखों पर गुब्बारा लग जाए तो पहले सूती कपड़े से आंखों को ढकें या फोहा लगाएं और चिकित्सक की सलाह लेंं।होली खेलते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। अधिक नशे का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है- घर पर बने व्यंजनों का आनंद लें व होली खेलने में हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button