बार एसोसिएशन ने धूम-धाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
बार एसोसिएशन ने धूम-धाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
बार के सदस्य एवं भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट को प्रतीक चिन्ह व भगवान परशुराम का फरसा देकर किया सम्मानित
अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में अधिवक्ता चौक पर वादकारियों के लिए किया तृतिय विशाल भंडारे का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा मंगलवार को अक्षय तृतिया के अवसर पर विष्णु भगवान के छठवें अवतार श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बार सभागार में पहली बार यज्ञ का आयोजन किया गया और भगवान परशुराम के चित्र पर अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर बार के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्र में उपस्थित हुए। इस अवसर पर जहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर बार के युवा अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर लोगों में जोश भर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट और संचालन सचिव अजित नागर एडवोकेट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने सर्वप्रथम भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि शास्त्रों और पुराणों में वर्णित है कि परशुराम आज भी कलियुग में अमर हैं और आठ चिरंजीवियों में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उनके हाथ में रहने वाला फरसा न सिर्फ एक दिव्य अस्त्र था, बल्कि इसकी शक्ति आज भी लोगों के बीच रहस्य का विषय बनी हुई है। जिसे समाज आज भी बड़े सम्मान और गौरव के साथ लेता है। इसी लिए हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम भी भगवान परशुराम जी के पदचिन्हों पर चलें और किसी भी प्रकार से गलत कार्यों से बचें। इसके बाद उन्होंने बार के सम्मानित सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट से बार की बड़ी समस्या युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के विषय में अवगत कराया और मुख्यमंत्री से मिलकर बार में चैंबरों के विषय पर सहयोग की अपील की वहीं इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट ने भी सर्वप्रथम भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस बार का सदस्य हूं। मुझे ज्ञात है कि हमारे युवा साथियों के सामने चैंबरों की बड़ी समस्या है और आज बार की ओर से हमारे अध्यक्ष ने भी ध्यान आकर्षित कराया है। मेरा वायदा है कि मैं जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपने युवा साथियों की इस बड़ी समस्या से अवगत कराने का काम करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि सरकार से हर संभव मदद हमारी बार की हो सके।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र भाटी, रामशरण नागर, पूर्व डीजीसी देवीशरण शर्मा, ब्रहमदत्त गौड़, राजीव शर्मा, राजेंद्र नागर, पूर्व डीजीसी चमन प्रकाश शर्मा, बी डी शर्मा, डीजीसी नीरज शर्मा, रविदत्त कौशिक, प्रमोद शर्मा, नलिन शर्मा, आलोक शर्मा, सुशील भाटी, अरूण नागर, नीरज भाटी, सतपाल नागर, नीरज सुनपुरा, आदेश बंसल, गजेंद्र भाटी, के के भाटी, कृष्ण भाटी, निशांत शर्मा, अंकुश शर्मा, सुशील शर्मा, अनिल शर्मा, रजत शर्मा, कपिल शर्मा, विशाल नागर, शिवा त्यागी, ललित शर्मा, विपिन भाटी, सतेंद्र शर्मा, रोहित भाटी, जयकरण शर्मा, प्रिंस भाटी, नितिन कपासिया, अमित भाटी, दुर्गेश गौतम, चंद्रकला, अंजना शुक्ला, नीतू तिवारी, अपर्णा सिंह, ज्योति भाटी आदि लोग मौजूद थे।