सहायक अध्यापिका प्रिया भाटी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्थान किया प्राप्त, प्रदेश के 150 में से चुने गए 40 शिक्षकों में शामिल
सहायक अध्यापिका प्रिया भाटी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्थान किया प्राप्त, प्रदेश के 150 में से चुने गए 40 शिक्षकों में शामिल
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ICT (सूचना एवं संचार तकनीक) प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय लुहारली, दादरी की सहायक अध्यापिका प्रिया भाटी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किया। उन्हें शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए ICT राज्य पुरस्कार से चयनित किया गया है। प्रिया भाटी ने डिजिटल शिक्षण, स्मार्ट क्लास, ई-कंटेंट और तकनीकी टूल्स का प्रभावशाली उपयोग कर अपने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सशक्त किया है।जनपद स्तर से चयनित 150 प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 मई तक लखनऊ में किया गया। प्रतिभागियों द्वारा कक्षा–शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आईसीटी एवं नवीन तकनीकी प्रयोगों से युक्त प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर आईसीटी प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित कुल 40 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं में गौतमबुद्ध नगर से प्रिया भाटी ने भी स्थान प्राप्त किया। SCERT के निदेशक गणेश कुमार ने बताया कि शिक्षकों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि प्रदेश के अन्य शिक्षक भी नवाचार और तकनीक को अपनाने की दिशा में प्रेरित हों।