“रोजगार मिशन महोत्सव 2026” में आर्या फैशन ने लिया हिस्सा,लोगों को दिया रोजगार
“रोजगार मिशन महोत्सव 2026” में आर्या फैशन ने लिया हिस्सा,लोगों को दिया रोजगार

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “रोजगार मिशन महोत्सव 2026” का आयोजन विश्वेश्वर्य ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट (, दादरी में बुधवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले।आर्या फैशन, एक प्रमुख एक्सपोर्ट हाउस (फैशन ज्वेलरी एंड बैग्स), ने भी इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आर्या फ़ैशंस कंपनी विभिन्न पदों के लिए भर्ती कर रही है, जिनमें डिज़ाइनर्स (फ्रेशर्स एवं अनुभवी), प्रोडक्शन सुपरवाइज़र्स, लाइनमैन, ऑडिटर, एचआर, क्वालिटी कंट्रोलर्स, प्रोडक्ट चेकर, शिपिंग एक्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट्स और न्यू डिज़ाइनिंग सैंपलिंग कंस्ट्रक्टर शामिल हैं।आर्या फैशन के संस्थापक और सीईओ एवं उपाध्यक्ष, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन, डॉ. खुशबू सिंह, सरकार के रोजगार मिशन के प्रति प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।इस मौके पर उन्होंने बताया कि लगभग 80 लोगों ने उनकी कंपनी में आवेदन किया है चयनित लोगों को रोजगार दिया जाएगा।




