नवादा ग्राम निवासी अरुण चेची बने राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव (युवा)
नवादा ग्राम निवासी अरुण चेची बने राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव (युवा)

ग्रेटर नोएडा ।निशांत भाटी मकोड़ा, युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल की युवा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आनंद्स किमाया रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए नवादा ग्राम निवासी अरुण चेची को जिला महासचिव (युवा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर अरुण चेची ने शीर्ष नेतृत्व एवं केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया।युवा जिलाध्यक्ष निशांत भाटी ने कहा कि जिले में रालोद तेज़ी से विस्तार कर रहा है। युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगा।इस मोके पर वीरेंद्र मुखिया क्षेत्रिय महा सचिव, आशीष चौधरी युवा जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप भाटी, सेकड़ो युवा शामिल रहे !




