जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न । छात्रों में दिखा जोश, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न
छात्रों में दिखा जोश, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह

ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स ने 13 फरवरी को अपने घटक संस्थान ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ किया। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन बी . एल . गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डायरेक्टर सोमेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में हुआ। खेल दिवस का शुभारंभ चेयरमैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीत और हार क्षणिक होती हैं, जबकि सहभागिता और खेल भावना जीवनभर प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बीजीएमई , फ्री फायर और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समारोह का समापन भव्य पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन ने छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मूल्यों को और सुदृढ़ किया।




