GautambudhnagarGreater noida news

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (स्थापित 1908) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार,उदय नागर बने प्रदेश महामंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बनीं सोनल नागर 

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (स्थापित 1908) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार,उदय नागर बने प्रदेश महामंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बनीं सोनल नागर 

ग्रेटर नोएडा ।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने बताया कि मंगलवार को ग्राम अच्छेजा में उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गुर्जर विद्या सभा राधाचरण भाटी ने की व मुख्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर रहे। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री/ मीडिया प्रभारी चेनपाल प्रधान , व प्रदेश के प्रवक्ता बीएस रावत के नेतृत्व में प्रदेश के संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश की कार्यकारिणी में उदय नागर को प्रदेश महामंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनल नागर को नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई की समाज में बढ़ती हुई कुरूतियों को समाप्त किया जाए व समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगाने का कार्य करें, उन्होंने कहा संगठन का विस्तार भी 1908 में मुजफ्फरनगर के सिसौना गांव से किया गया था, उसे समय हमारे पूर्वजों ने समाज के प्रति इस संगठन को बनाकर के एक नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य किया, उसे समय हमारे पूर्वजों ने एक नारा दिया था समाज के प्रति शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज संगठन का विस्तार किया जा रहा है।प्रदेश के संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने कहा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 देश का सबसे पुराना सामाजिक संगठन होने के नाते सर्व समाज को ध्यान में रखते हुए शिक्षा पर जोर व बुरे आचरण, नशाखोरी के प्रति संगठन अलख जगाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारी को प्रेरित किया। प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी चेनपाल प्रधान ने समाज में बढ़ते हुए दहेज व बेटियों की हत्याओं पर अफसोस जताते हुए कहा कि समाज में दहेज प्रथा जीरो होनी चाहिए व बेटियों पर बढ़ते अत्याचार को समाप्त किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा जब तक समाज में दहेज प्रथा खत्म नहीं होगी तब तक बेटियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे। प्रवक्ता बीएस रावत ने युवाओं से अपील की अपनी बहन बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए व बेटी जिस घर में भी जाए वह घर दहेज लोभी न हो और बेटियों को इतनी शिक्षा दी जाए कि वह आत्मनिर्भर बन सके। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनल नागर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि मैं समाज की बहन बेटियों में शिक्षा के प्रति इतनी अलख जगाने का कार्य करुंगी कि किसी भी बहन को मजबूर ने होना पड़े कि वह भविष्य में किसी गलत कार्य को करने पर मजबूर होना हो। प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री उदय नागर ने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह संगठन का विस्तार एवं संगठन के माध्यम से समाज में एक नई अलख जागने का कार्य करेंगे। गौतम बुध नगर के जिला अध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर ने कहा कि मैंने वायु सेवा में 40 वर्ष कार्य करने के बाद अब समाज में अपनी सेवा देने का कार्य करूंगा व समाज के युवाओं में शिक्षा के प्रति घर-घर जाकर के प्रेरित करने का काम करूंगा। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अरविंद भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष सुशील अवाना, प्रोफेसर वंदना नागर, एडवोकेट निधि नागर, जगबीर नागर, संगीता भाटी, सोनू गुर्जर, अजय भाटी, मोनू भाटी, व क्षेत्र के बहुत ही गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button