भारतीय महिला टीम की शानदार जीत के बाद महिला उन्नति संस्था की गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
भारतीय महिला टीम की शानदार जीत के बाद महिला उन्नति संस्था की गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय महिला टीम की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में महिला उन्नति संस्था की गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। देश की महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, मेहनत और दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय बेटियाँ किसी से कम नहीं। जीत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और देशभर में लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी का इज़हार किया।गौतम बुद्ध नगर मीडिया प्रमुख दीपा रानी ने कहा कि यह जीत न केवल खेल के क्षेत्र में एक उपलब्धि है, बल्कि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती है। 25 साल बाद हमारे देश को विश्व विजेता बनने पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। महिला उन्नति संस्था भारतीय महिला शक्ति का सम्मान और समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।



