GautambudhnagarGreater noida news

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस – ज़ेवर के विकास का ऐतिहासिक क्षण।धीरेंद्र सिंह 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस – ज़ेवर के विकास का ऐतिहासिक क्षण।धीरेंद्र सिंह 

ग्रेटर नोएडा ।आज का दिन ज़ेवर विधानसभा तथा समूचे गौतमबुद्ध नगर जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन है। इस बारे में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा की 6 मार्च 2026 को नॉएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस प्राप्त हो गया है उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 06 जुलाई 2017 को ज़ेवर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए साइट क्लीयरेंस प्रदान की गई थी। लगभग नौ वर्षों की निरंतर योजना, प्रयास और निर्माण कार्य के पश्चात अब यह परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है।एरोड्रम लाइसेंस प्राप्त होने के साथ ही अब आगामी लगभग 45 दिनों के भीतर नॉएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। मप्रधानमंत्री की उपलब्धता के अनुसार शीघ्र ही इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।यह एयरपोर्ट केवल एक अवसंरचना परियोजना नहीं है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला विकास का इंजन सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे तथा ज़ेवर वैश्विक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभरेगा।नॉएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण से “Jewar – Runway of Progress” की परिकल्पना साकार होती दिखाई दे रही है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासियों के लिए विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।आज का यह दिन ज़ेवर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन है।

Related Articles

Back to top button