डी०सी०पी० से मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं ने किया धरना स्थागित
डी०सी०पी० से मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं ने किया धरना स्थागित

ग्रेटर नोएडा ।जिला न्यायालय मे अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति के नेतृत्व मे भारी संख्या में अधिवक्ता सुबह अधिवक्ता चौक पर एकत्र हुए समिति के अध्यक्ष अनिल भाटी ने अधिवक्ताओं के विचार लिए सैकडो अधिवक्ताओं ने विचार के बाद समिति के अध्यक्ष अनिल भाटी ने निर्णय लिया कि सात सदस्य समिति का एक प्रतिनिधि मंडल डी०सी०पी० सेंट्रल शक्ति मोहन अवसधी से मिलने गया सात सदस्य समिति मे उमेश भाटी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, अनिल भाटी एडवोकेट, नीरज भाटी एडवोकेट, अजित नागर एडवोकेट, पूर्व सचिव शमशाद अली एडवोकेट, अय्यूब खान एडवोकेट, हिमांशु चौधरी एडवोकेट मौजूद थे डी०सी०पी० से वार्ता के बाद दोषित पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यावाही करने का आश्वासन दिया गया जिससे अधिवक्ता ने डी०सी०पी० पर विश्वास जताते हुए आन्दोलन को स्थगित कर दिया समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि कठोर कार्यवाही नहीं की जायेगी तो आन्दोलन को पुनः शुरू किया जायेगा। डी०सी०पी० शक्ति मोहन अवसथी के आश्वासन पर धरने को स्थगित किया गया है ।




