जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट , ग्रेटर नोएडा में एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित प्रिया गोल्ड कंपनी का औद्योगिक भ्रमण
जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट , ग्रेटर नोएडा में एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित प्रिया गोल्ड कंपनी का औद्योगिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा ।जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट , ग्रेटर नोएडा में चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा ट्रेनिंग सेल के संयोजन से एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित प्रिया गोल्ड कंपनी का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिस्कुट निर्माण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योग से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कच्चे माल के मिश्रण, आटा तैयार करने, बेकिंग प्रक्रिया, क्रीम फिलिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही भंडारण व्यवस्था एवं उत्पादों के वितरण (डिस्पैच) प्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की।इस भ्रमण से विद्यार्थियों को उत्पादन प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा सप्लाई चेन प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा उनके व्यावसायिक कौशल के विकास में सहायक रहा।




