GautambudhnagarGreater Noida

वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के आरव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2023 में प्राप्त किया प्रथम स्थान, आयुष हूण और अमृत शर्मा ने भी प्राप्त की महत्वपूर्ण कामयाबी।

वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के आरव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2023 में प्राप्त किया प्रथम स्थान, आयुष हूण और अमृत शर्मा ने भी प्राप्त की महत्वपूर्ण कामयाबी।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। वनस्थली पब्लिक स्कूल जीटा वन ग्रेटर नोएडा के तीन छात्रों ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2023 में भाग लिया ,इस प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी सीबीएसई स्कूलों के 5,50,000 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था ,जिसमे से आरव सूची में प्रथम , आयुष हून में 27 वे स्थान पर , और अमृत शर्मा 16 वे स्थान पर आये । इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्या सना जैन ने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं ने नोएडा क्षेत्र के 100 चयनित छात्रों के साथ मुकाबला करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हम इन तीनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हैं। आर्यभट्ट गणित चैलेंज एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है जो युवाओं को गणित के क्षेत्र में प्रोत्साहित करती है और इन छात्रों की उपलब्धि ने हमें गर्वित और प्रेरित किया है।वनस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से, हम छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमोट करते हैं और उनकी पठनीयता को सराहते हैं। इस मौके पर हम आप सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस चैलेंज में हमारे साथी छात्रों का समर्थन किया और हमारी शिक्षा समुदाय को गर्वित महसूस करवाया।

Related Articles

Back to top button