GautambudhnagarGreater noida news

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मध्य अपने उद्गार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैंकड़ों वर्षों के लिए नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए रखी थी, वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की ईमारत उसी नीव पर आज भी खड़ी हुई है।आजादी के आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा लम्बे समय तक जेल में रहे स्व० प० जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन, अपनी पैतृक सम्पत्ति, अपना परिवार, अपना सर्वस्व देश के नाम न्यौछावर किया और ऐसे नैतिक मूल्य स्थापित किये जिनका दूसरा उदहारण आज भी कहीं देखने सुनने को नहीं मिलता है। पंचशील के जनक और गुटनिरपेक्षता के ध्वजवाहक स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की वैश्विक नीतियों की वजह से हिंदुस्तान का मस्तक आज भी विश्व में ऊँचा है।

स्व० प० जवाहरलाल नेहरू श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर,महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, रिज़वान चौधरी,देवेश चौधरी, पुनीत मावी, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, तनवीर चौधरी, सुबोध भट्ट,आर० के० प्रथम, गौरव वसिष्ठ,कपिल भाटी, मोहित भाटी, धीरा सिंह, रमेश प्रधान, बिन्नू नेता जी, सचिन भाटी, मनीष,प्रवीण,अमित कुमार,विवेक आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button