GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “सहज योग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष सत्र हुआ आयोजित

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “सहज योग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष सत्र हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस एवं ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा “सहज योग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित कर उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर विशिष्ट वक्ताओं के रूप में शतक्शी भामरे कपिला, श्रुति सुरेपल्ली एवं प्रो. शिमना बालकृष्णन उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए आंतरिक संतुलन, ध्यान, तनाव मुक्ति, माइंडफुलनेस तथा भावनात्मक स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र में गाइडेड मेडिटेशन भी कराया गया, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने सहज योग के शांति एवं सकारात्मकता प्रदान करने वाले प्रभावों का अनुभव किया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक दबाव को कम करने तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने हेतु दिए गए व्यावहारिक सुझावों की सराहना की।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button