ग्रेटर नोएडा स्थित इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा स्थित इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा स्थित इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज में “जय भवानी” और “जय शिवाजी” के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मृत्यंजय पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवाजी को “छत्रपति” की उपाधि क्यों दी गई तथा किस प्रकार उन्होंने साहस, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और धर्मनिरपेक्षता का आदर्श प्रस्तुत किया। डॉ. पांडेय ने विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति शिवाजी महाराज की नीतियों का उल्लेख करते हुए छात्रों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं के लिए नेतृत्व, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। महाविद्यालय के नामांकन निदेशक डॉ. एस. एन. मिश्रा ने विद्यार्थियों को नैतिकता, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने की सीख दी।कार्यक्रम में फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. अमरजीत सिंह तथा इन्नोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की अकादमिक निदेशिका डॉ. तितिक्षा शर्मा, निदेशक देवाशीष गौण एवं उषा शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आयोजकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए छात्रों को संस्कारवान बनाना तथा छात्र-छात्राओं में उच्च आदर्शों का समावेश करना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। सभी वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के आदर्शों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ अपने उत्साह का प्रदर्शन किया और महान योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की




