GautambudhnagarGreater noida news

जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर ग्राम सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक, क्षेत्र के अनेकों ग्रामों के सैंकड़ों लोग हुए उपस्थित

जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर ग्राम सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक, क्षेत्र के अनेकों ग्रामों के सैंकड़ों लोग हुए उपस्थित

गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनता में उत्साह

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा विकास, रोजगार और वैश्विक पहचान का नया द्वार।धीरेंद्र सिंह 

 

ग्रेटर नोएडा । आगामी 28 मार्च 2026 को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य एवं सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।इसी क्रम में दिनांक 20 मार्च 2026 को ग्राम सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम खानपुर, लुक्सर, नवादा, हतेवा, दौला रजपुरा, इमलियाका, अमीनाबाद उर्फ़ न्याना, घंघौला, सिरसा, पंचायतन, आजमपुर उर्फ गढ़ी, अस्तौली, देवटा, मंडी श्याम नगर, मंडपा, फ़जायलपुर, घरबरा, पतला खेड़ा आदि अनेकों ग्रामों के लोगों ने सहभागिता की।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण केवल एक परियोजना का उद्घाटन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान का नया अध्याय है।” जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘यह एयरपोर्ट जेवर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम बनेगा। पीएम के कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि “आप इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।”अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि “क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा और जेवर क्षेत्र के विकास की नई उड़ान का प्रतीक बनेगा।

Related Articles

Back to top button