रबूपुरा नगर पंचायत द्वारा आयोजित हुई विशाल भव्य तिरंगा यात्रा,जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी हुए शामिल
रबूपुरा नगर पंचायत द्वारा आयोजित हुई विशाल भव्य तिरंगा यात्रा,जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी हुए शामिल
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा नगर पंचायत द्वारा आयोजित विशाल भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता की जयघोष के नारों के और देश भक्ति संगीत के साथ निकली ।इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति रही।तिरंगा यात्रा पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य पराक्रम और अदम्य साहस को नमन जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला पाकिस्तान के घर में घुस कर लिया ।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि हर दिल में देशभक्ति की भावना और हाथों में लहराता तिरंगा, यह यात्रा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और सशक्त करती है। अमित चौधरी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए, समूचा वातावरण राष्ट्रप्रेम, एकता और जनजागरूकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राज नागर सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान विमल पुंडीर जिला मंत्री विकास चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मोनू गर्ग संजय रावत सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे