पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।
पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस मुख्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का पूरा जीवन संघर्ष, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबू जी ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि स्वतंत्र भारत में दलित, वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाया है और बाबू जगजीवन राम जी जैसे महान नेताओं को नेतृत्व का अवसर देकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबू जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज में समानता और न्याय की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों समानता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह आदि वक्ताओं ने भी बाबू जगजीवन राम के जीवन, उनके संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दुष्यंत नागर,मुकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह,महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह जीनवाल,देवेश चौधरी,एडवोकेट कपिल भाटी, आर के प्रथम, विजय नागर,सुबोध भट्ट,सचिन शर्मा,तनवीर अहमद,विपिन त्यागी,अरविंद रेक्सवाल,प्रिंस भाटी, प्रभात सिंह नागर,धीरा सिंह,रमेश चंद जीनवाल,जय प्रसाद,अजब सिंह,लोकेश कुमार,मनजीत सिंह, आशीष बेनीवाल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।




